भाटापारा में लगातार हो रही बारिश ने पुरे प्रदेश के साथ भाटापारा शहर का भी हाल-बेहाल कर दिया है। भाटापारा एसडीएम कार्यालय, एसडीओपी कार्यालय, ग्रामीण थाना, बलौदा बाजार जाने वाली सडक लगभग एक किलो मिटर पानी से डुबा हुआ है। राष्ट्रीय पुरूस्कार प्राप्त भाटापारा नगर पालिका को बारीश के पानी ने स्पष्ट कर दिया की कागज पत्र मे भाटापारा नगर पालिका को पुरूस्कार तो मिल गया, क्लिन स्मार्ट सिटी मिशन मे भी भाटापारा नगर पालिका ने कागज पत्र मे अपना स्थान बना लिया। लेकिन शहर में बरसात का पानी निकासी की व्यवस्था पुरी तरह ठप है। भाटापारा मे रेल्वे अंडर ब्रिज मे संकेत बोर्ड लगा है कि सावधान अगर पानी इस लाल रेखा तक पहुंच गया हो तो इस पुल का उपयोग न करे। लेकिन यह बोर्ड बहुत ही छोटा एवं अंडर ब्रिज के अन्दर कुछ दुर में लगा हुआ है