फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: भाटापारा के मंदिरों में उमड़ा भक्तों का हुजूम, महाकाल मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन

भाटापारा नगर पालिका परिषद स्थित महाकाल मंदिर में 21 जुलाई को प्रातः 5 बजे से विशेष धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती, जलाभिषेक एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आस्था से परिपूर्ण हैं। आयोजन की विशेष बात यह है कि इसे शहर के युवाओं द्वारा शिव भक्ति से ओतप्रोत होकर स्वयं आयोजित किया जा रहा है। युवाओं ने समस्त शिवभक्तों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान महाकाल की आरती, जलाभिषेक एवं दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करें। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन पूरी तरह सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्वरूप में संपन्न होगा, जिसमें नगर सहित आसपास के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में भाग लिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें