फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलौदा बाजार में धान खरीदी के लिए तीन हजार छह सौ गठान बारदानों की व्यवस्था

बलौदा बाजार जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से चले और बारदानों की कमी की आपूर्ति के लिए कलेक्टर दीपक सोनी ने पीडीएस के बारदानों से खरीदी करने के लिए 3 हजार छह सौ गठान बारदानों की व्यवस्था की है। कलेक्टर ने जूट बारदानों की कमी के कारण किसानों से लाए गए पुराने बारदानों में धान खरीदी की अनुमति दी है। इसके लिए किसानों को विकल्प उपलब्ध कराया गया है कि वो अपना बारदाना लाते है, तो उन्हें 25 रु प्रति बारदाना की दर से भुगतान किया जाएगा। वहीं कलेक्टर ने कहा कि राइस मिलर से भी बड़ी बात चल रही है जल्द ही यह समस्या दूर होने की उम्मीद है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है की सुचारू रूप से धान खरीदी चल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें