भाटापारा को स्वतंत्र जिला बनाने को लेकर भाटापारा वासीयो द्वारा समय-समय पर मुख्यमंत्री के अलावा अन्य मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियो के पास आवेदन दिया गया लेकिन 15 साल भाजपा तथा 5 साल कांग्रेस के शासन में भाटापारा को स्वतंत्र जिला नहीं बनाया गया। 20 साल में भाटापारा वासियों को केवल स्वतंत्र जिले के नाम पर ठगा गया है। भाटापारा वासियो के द्वारा आसपास के लोगों को मिलाकर जिला निर्माण समिति का गठन किया गया जिनके द्वारा समय-समय पर जनप्रतिनिधियों को जिला निर्माण संबंधित आवेदन दिया गया और मांग रखा गया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से पहले भाटापारा को स्वतन्त्र जिला बनाने की मांग जनप्रतिनिधियों के समक्ष शहर वासियों के द्वारा रखते आ रहे हैं लगभग 42 वर्षों बीत जाने के बाद भी जब भाटापारा को स्वतंत्र जिला नहीं बनाया गया तो 68 वर्षीय भूतपूर्व नगर सैनिक श्याम सुंदर अवस्थी सूचना साउंड माइक लेकर शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह पांच बजे साइकिल से निकलकर लोगो मे भाटापारा को स्वतंत्र जिला बनाने का अलख जगा रहे हैं।