बालोद जिले के ग्राम कोलिहामार में आज यादव समाज द्वारा गीता जयंती का आयोजन किया गया जहां बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के शिक्षा मंत्री गंजेंद्र यादव शामिल हुए मंत्री यादव ने कहा कि समाज के लोगों को हर तरह से समृद्ध होना पड़ेगा, इसके लिए जरूरी है कि समाज का हर व्यक्ति शासन की योजनाओं से जुड़कर काम करे और आगे बढ़े तब जाकर समाज समृद्ध हो पाएगा, वहीं मंत्री यादव ने कहा कि ईश्वरीय शक्ति से जुड़ना भी समाज का एक ध्येय होना चाहिए ,भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति हर यादव परिवार के घर में हो और नित्य उनकी पूजा अर्चना करें, हम भगवान कृष्ण के वंशज हैं ये हमे स्वयं अपने परिवार से शुरुआत करना है। मंत्री ने गीता जयंती आयोजन के लिए स्वच्छनुसान राशि से एक लाख रुपए और समाज के भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की। आयोजन के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री ने शिक्षकों को सौंपी गई कुत्तों की जिम्मेदारी के संदर्भ में स्पष्ट किया कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया कि कोई विरोध करे उन्होंने कहा कुछ लोग जबरदस्ती प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं, स्कूलों में सुरक्षा की दृष्टिकोण से मध्यान्ह भोजन इत्यादि को देखते हुए सामान्य निर्देश जारी किया गया था यदि कुत्तों से कोई दिक्कत है तो ग्राम पंचायत नगर पंचायत को सूचना दे बस इतना ही आदेश था।