बालोद जिले के में डौंडी वन परिक्षेत्र अंतर्गत पेंवारी कक्ष क्रमांक 156 में रविवार सुबह वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। वन विभाग की टीम परकोलेशन टैंक का निरीक्षण गई थी। टीम में एक डीप्टी रेंजर, एक वनपाल, दो फॉरेस्ट गार्ड, एक ड्राइवर और दो चौकीदार थे। 50-60 ग्रामीणों ने अचानक लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। वन विभाग के चारों कर्मचारियों को चोट आई है। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर वृक्षारोपण करने का आरोप लगाया है। पेवारी की महिलाओं ने विभाग के कर्मचारियों पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई।