फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod Protest: सरकार के खिलाफ सरपंच हुए मुखर... दिया धरना, 15वें वित्त आयोग की राशि और DMF का पैसा मांग रहे

बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के सरपंचों ने अपनी समस्याओं को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सरपंच संघ ने आज एक धरना प्रदर्शन और विशाल रैली निकाली। SDM द्वारा उन्हें धरना से रोकने प्रयास किया गया, लेकिन सरपंच प्रदर्शन करने में सफल रहे। धरने के दौरान उन्होंने मांग की। सरपंच बने 10 महीने हो गए हैं लेकिन 15वें वित्त की राशि अब तक जारी नहीं हुई है। वहीं जिला खनिज संस्थान न्यास की राशि जो कि अब खनन प्रभावित क्षेत्र तक सीमित कर दी गई है। उसको लेकर भी सरपंचों ने अपनी मांगों को रखा है। दिन भर गुण्डरदेही के बस स्टैंड में सरपंचों का यह धरना प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें पंचायत के पंच प्रतिनिधि से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर तक शामिल हुए। सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष लेख राम साहू ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन राजनीति से ऊपर उठकर एक मंच पर आने का एक सकारात्मक पहल है। सभी सरपंच किसी न किसी राजनीतिक दलों से वास्ता रखते हैं। लेकिन अपने अधिकारों के लिए वह आज एक मंच पर आए हैं। उन्होंने कहा कि गांव में जो भी समस्याएं होती हैं उसका सीधे-सीधे हस्तक्षेप सरपंचों से होता है और जब सरकार से इस तरह की कोई भी सहयोग न मिल पाए। जिससे सरपंच मजबूर हो जाए तो नहीं जनता के पास खाने के लिए कोई शब्द नहीं रहते। 15वें वित्त की राशि जो कि गांव की मूलभूत समस्याओं से निजात पाने के लिए एक मजबूत मध्य होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें