फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद में धनतेरस पर पुलिस का तोहफा, 100 गुम मोबाइल लौटाए

धनतेरस के शुभ अवसर पर बालोद पुलिस ने 100 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में साइबर सेल और विभिन्न थानों की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर की देखरेख में लगभग 15.75 लाख रुपये मूल्य के ये मोबाइल झारखंड, बिहार और प्रदेश के अन्य जिलों से बरामद किए गए थे। इनमें मोटो, सैमसंग, विवो, ओप्पो, रियलमी जैसे ब्रांड के फोन शामिल हैं। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत अब तक कुल 460 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सुपुर्द किए जा चुके हैं। अपना फोन वापस पाकर लोगों ने बालोद पुलिस का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें