फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री के दौरे से पहले बवाल: पालकों ने स्कूल में जड़ा ताला, सिर्फ एक टीचर के भरोसे 57 बच्चों का भविष्य

अनुज कुमार Updated Mon, 08 Dec 2025 03:05 PM IST

बालोद जिले के डोंडीलोहारा ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलते हुए शिक्षकों की भीषण कमी से जूझ रहे एक स्कूल में पालकों ने आज ताला जड़ दिया। यह विरोध प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है, जब राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री स्वयं आज ब्लॉक के दौरे पर हैं। डोंडीलोहारा ब्लॉक स्थित शासकीय प्राथमिक शाला भरदा में 57 विद्यार्थियों के भविष्य की जिम्मेदारी मात्र एक ही शिक्षक के कंधों पर है। लंबे समय से यह स्कूल इसी दयनीय स्थिति में संचालित हो रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। स्कूल प्रबंधन समिति और स्थानीय पालकों ने बताया कि वे बीते कई महीनों से अतिरिक्त शिक्षकों की मांग को लेकर उच्च शिक्षा अधिकारियों को लगातार आवेदन देते रहे हैं, लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जाता रहा। प्रशासन की अनदेखी से नाराज होकर पालकों ने आज सुबह स्कूल पहुंचकर मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। पालकों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक भरदा प्राथमिक शाला में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक ताला नहीं खोला जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें