फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद से बड़ी खबर: जिले में मितानिन महिलाओं का मुख्यमंत्री निवास घेराव टला, चक्काजाम की चेतावनी

अनुज कुमार Updated Thu, 04 Sep 2025 10:04 AM IST

जिले में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी मितानिन महिलाओं ने आज मुख्यमंत्री निवास घेरने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें झलमला चौक पर रोक दिया। वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें तहसीलदार आशुतोष शर्मा और नैन तहसीलदार मुकेश गजेन्द्र भी शामिल थे। मितानिनों की नाराजगी को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के वाहनों को भी कब्जे में ले लिया। मितानिन संघ की प्रमुख मांगें हैं कि उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में शामिल किया जाए, मानदेय में 50 प्रतिशत की वृद्धि हो और ठेका प्रथा समाप्त की जाए। सात अगस्त से जारी इस बेमियादी हड़ताल के कारण बालोद सहित कई ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएँ बाधित हो गई हैं, जिससे गर्भवती और शिशुवती माताओं की देखभाल भी प्रभावित हुई। प्रशासन ने मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है, लेकिन मितानिनों ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में समाधान नहीं मिला तो जिलेभर में बड़े स्तर पर चक्काजाम और मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। फिलहाल झलमला चौक पर मितानिनों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें