फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod News: दिव्यानी प्रॉपर्टी लिमिटेड का फरार डायरेक्टर गिरफ्तार, 10 साल से था गायब

दस साल से फरार चल रहे दिव्यानी प्रॉपर्टी लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर राजेश कुमार यादव को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर करोड़ों रुपये की चिटफंड धोखाधड़ी का आरोप है।जानकारी के अनुसार कंपनी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के दुर्ग, रायपुर, धमतरी, कोरबा व जांजगीर-चांपा सहित अन्य जिलों में अपराध दर्ज हैं। बालोद थाना क्षेत्र में भी वर्ष 2015 और 2016 में दो प्रकरण दर्ज किए गए थे। इस मामले में पहले ही कंपनी के 9 डायरेक्टर गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी राजेश यादव वर्ष 2015 से फरार था। लगातार तलाश के बाद साइबर टीम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे उत्तरप्रदेश के औरैया जिले से पकड़ने में सफलता पाई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि कंपनी ने निवेशकों से ऊंचा ब्याज और आकर्षक स्कीम का लालच देकर करोड़ों रुपये जमा कराए और बाद में रकम लौटाए बिना कंपनी बंद कर दी। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, दस्तावेज फर्जीवाड़ा सहित चिटफंड प्रतिबंध अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें