बालोद जिले में आज से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो चुकी है और बोर्ड परीक्षा के पहले दिन आज कक्षा 12वीं के लगभग 8 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए और पहले ही दिन हिंदी के प्रश्न पत्र को सभी अभ्यर्थियों ने हाल किया छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि काफी अच्छी व्यवस्था है पेपर भी बढ़िया आया था तो वहीं कुछ लोगों ने पेपर अच्छा होने परंतु हल ना कर पाने की बात भी कही है। आपको बता दें बोर्ड परीक्षा के लिए यहां पर 111 केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर ने किया निरीक्षण कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर वहां चल रहे बोर्ड परीक्षाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों की उपस्थिति और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया उन्होंने जहां पर कुछ कमियां दिखाई वहां पर अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए उन्होंने कहा कि बच्चों को एक मित्रता जैसा व्यवहार मिले ताकि वह अच्छे ढंग से स्वतंत्र माहौल में पेपर बना सके। अच्छा रहा पेपर 12 वीं कक्षा के छात्र गौरव देवांगन ने बताया कि पहले दिन हिंदी का पेपर था और पेपर का भी अच्छा आया था और हमें एक अच्छा वातावरण उपलब्ध कराया गया है प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है उन्होंने कहा कि पेपर काफी अच्छा था परंतु मैं अपनी गलती से कुछ प्रश्न हल नहीं किया वहीं कुछ छात्राओं से भी हमने बात की तो उन्होंने कहा कि पेपर काफी सामान्य काफी अच्छा आया था हमें पेपर सुलझाने में काफी अच्छा लगा आपको बता दे कि छात्र एवं छात्राएं खुशी बाहर निकल रहे थे।