बालोद में प्रशासन अब सड़क सुरक्षा को लेकर मुस्तैद नजर आ रहा है यातायात पुलिस , प्रशासन, नगर पालिका, और पशुपालन विभाग की टीम सड़क पर उतरी जहां बेतरतीब खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामान निकालकर व्यापार कर रहे दुकानदारों को हिदायत दी गई वहीं सड़क पर अस्तव्यवस्था खड़े ट्रैकों को ब्लॉक कर दिया गया कल प्रशासन की कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मची रही वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग में सभी अधिकारी कर्मचारी पैदल मार्च करते हुए नजर आए। तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने बताया कि बालोद शहर में सड़कों में हादसों को रोकने और सड़कों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने जिला प्रशासन के निर्देश पर मौके पर ही कार्रवाई की जा रही है उनके साथ नया तहसीलदारों की टीम भी मौजूद रही आशुतोष शर्मा ने विशेष रूप से जल्दी चौक से लेकर गंजपारा तक दुकान दारू द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर उन्हें हिदायत दी है उन्हें कहा गया है कि आने वाले समय में यदि समान दिखे तो उसे प्रशासन द्वारा जब तक कर लिया जाएगा वहीं कई जगहों पर दुकानों के बोर्ड को भी सड़कों पर लगा दिया गया है जिसे लेकर प्रशासन ने नाराजगी जाहिर की। बालोद में कब्जे ही कब्जे तिराहों का शहर बालोद यहां पर सड़कों पर मनमानी देखने को मिल रही है बालोद के सदर मार्ग में सबसे ज्यादा कब्जा देखने को मिलता है सामान सड़कों पर रहते हैं जिसके कारण अक्सर यहां पर यातायात अव्यवस्थित नजर आता है प्रशासन द्वारा लगातार इस सुधीर बनाने की कोशिश की जा रही है वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग की बात करें तो पहले ज्यादा जगह को व्यापारियों का तोड़ा गया था लेकिन बाद में डिवाइड ना बनाकर व्यापारियों को छूट दी गई बावजूद इसके अब व्यापारी सड़कों तक अपने सामान को निकाल कर रखते हैं आए दिन राष्ट्रीय राजमार्ग जो कि शहर से होकर गुजरती है वाहन दुर्घटनाएं देखने को मिल रही है।