फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बिजली दरों में बढ़ोतरी-स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस का विरोध, अरुण वोरा ने कहा आर्थिक अत्याचार

Thu, 18 Jun 2026 01:50 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

छत्तीसगढ़ में बिजली की बढ़ती कीमतों और स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने इसे जनता पर सीधा आर्थिक अत्याचार बताया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी स्मार्ट मीटर तत्काल वापस लेने की मांग की है।

वोरा ने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद जनता पर महंगाई का बोझ लाद दिया गया है। सरकार बनने के बाद यह लगातार पांचवीं बार है जब बिजली के दाम बढ़ाए गए हैं। इस बार घरेलू दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है। गैर-घरेलू दरों में 20 से 40 पैसे और कृषि पंपों की बिजली में 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। इसके ठीक पहले 12 फीसदी विद्युत ईंधन अधिभार भी थोपा गया था। कांग्रेस शासन में पांच साल में केवल 2 पैसे की वृद्धि हुई थी। कांग्रेस ने '400 यूनिट हाफ बिजली बिल योजना' से जनता को राहत दी थी। भाजपा ने इस योजना को बंद कर दिया, जिससे अकेले जून महीने में 45 लाख से अधिक उपभोक्ताओं का बिल औसत से तीन गुना ज्यादा आया है। जनता अघोषित बिजली कटौती और विभाग द्वारा भेजे जा रहे अलग-अलग अनाप-शनाप बिलों से परेशान है।

स्मार्ट मीटरों पर गंभीर आरोप
अरुण वोरा ने स्मार्ट मीटरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ये मीटर सामान्य से काफी तेज चल रहे हैं। इसकी आड़ में विभाग बिना उपभोक्ता की सहमति के 'अनुबंध भार' बढ़ा रहा है। इससे उपभोक्ताओं से भारी-भरकम अर्थदंड वसूला जा रहा है। यह पूरी तरह से अनुचित है।

कांग्रेस की चेतावनी
वोरा ने चेतावनी दी कि जब उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर वापस ले सकती है, तो छत्तीसगढ़ सरकार को भी इन्हें तुरंत बंद करना चाहिए। ऐसा न करने पर कांग्रेस सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। यह आंदोलन जनता के हितों की रक्षा के लिए किया जाएगा।




  बिजली दरों पर कांग्रेस की पीसी - फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें