फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod News: भूपेश बघेल ने राम मंदिर मामले की SIT रिपोर्ट पर उठाए सवाल, जल-जंगल-जमीन के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Mon, 20 Jul 2026 05:36 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

बालोद जिले के बंजारी धाम में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला कोसरिया यादव समाज भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने राधा कृष्ण की मूर्ति का अनावरण भी किया। बघेल ने बताया कि उनकी सरकार के दौरान सभी समाज को भवन दिए गए थे, जो अब बनकर तैयार हो चुके हैं।

मंच से भूपेश बघेल वर्तमान सरकार पर हमलावर नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा आयोजित नहीं करा पा रही है। इससे युवाओं का भविष्य अंधकार में है। बघेल ने कहा कि जब युवा अपने अधिकार मांगते हैं, तो उन पर लाठियां चलाई जाती हैं। उन्होंने सरकार को युवाओं से बात करने की सलाह दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने अयोध्या राम मंदिर मामले की जांच रिपोर्ट पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बिना एफआईआर के एसआईटी का गठन किया गया था। उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। गिरफ्तार लोगों को बिना पूछताछ सीधे जेल भेज दिया गया।

अयोध्या राम मंदिर मामले पर सवाल
भूपेश बघेल ने राम मंदिर के लोकार्पण और शिलान्यास पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री ने किया है। मंदिर समिति का गठन भी उन्हीं ने किया है। पदाधिकारी भी उनके ही हैं। उन्हें के हिसाब से सब कुछ हुआ है। इसलिए प्रधानमंत्री को इस विषय पर देश को जवाब देना चाहिए।

नक्सलवाद और जल, जंगल, जमीन
छत्तीसगढ़ में जारी फिल्म समर्थन विवाद पर बघेल ने अपनी राय रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे नक्सलवाद के समर्थक नहीं हैं। बघेल ने जोर दिया कि यह मुद्दा जल, जंगल और जमीन से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बस्तर से सरगुजा तक पेड़ काटे जा रहे हैं और अदानी को सारा काम दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के हमले में अपने नेताओं को खोया है, इसलिए वे नक्सलवाद का समर्थन नहीं कर सकते। प्रदेश में जल, जंगल और जमीन को बचाना उनकी प्राथमिकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें