फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद: नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान, 12 किलो गांजे के साथ तस्कर रवि नेताम गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 07:12 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

बालोद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरूर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर तस्कर रवि नेताम (40 वर्ष, निवासी कनेरी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा और तस्करी में प्रयुक्त मोपेड वाहन (TVS XL 100) जब्त किया है। पुलिस द्वारा जब्त किए गए गांजे और वाहन की कुल कीमत करीब 6 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है।

मरकाटोला कैंप के पास घेराबंदी
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोपेड के पायदान पर सफेद बोरी में गांजा छिपाकर कांकेर-चारामा के रास्ते रायपुर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य एवं एसपी योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में पुरूर पुलिस ने नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम मरकाटोला कैंप के सामने नाकेबंदी की। इस दौरान संदिग्ध मोपेड को रोककर जब तलाशी ली गई, तो बोरी के भीतर खाकी टेप से लिपटे गांजे के 6 पैकेट बरामद हुए।

आरोपी भेजा गया जेल
पुरूर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में पुरूर थाना प्रभारी जोगेन्द्र साहू, सउनि विश्वजीत मेश्राम, भुजबल साहू सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही। गांजे पर कार्रवाई - फोटो : credit   गांजे पर कार्रवाई - फोटो : credit   गांजे पर कार्रवाई - फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें