फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबिकापुर में पटवारी वीरेंद्र नाथ पांडे घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Digvijay Singh Updated Sun, 22 Sep 2024 05:41 PM IST

सरगुजा जिला के संभाग मुख्यालय अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम भिट्ठीकला के पटवारी वीरेंद्र नाथ पांडे को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने फौती चढ़ाने के नाम पर 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भिट्ठीकला, जोगी बांध केला कछार प.ह.न. क्रमांक 31 के पटवारी वीरेंद्र नाथ पांडेय ने फौती चढ़ाने के नाम भिट्ठीकला निवासी डूमन राम रजवाड़े से 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग किया था। डूमन राम ने गत दिनों इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की गई थी। शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से डूमन राम रजवाड़े को केमिकल लगा 5 हजार रुपए दिए,जैसे ही पटवारी को फौती चढ़ाने के नाम पर डूमन राम ने पटवारी वीरेंद्र नाथ पांडेय को रिश्वत दिया उसे एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने धर दबोचा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें