फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीए बिल पास कराने के एवज में रिश्वत लेते लेखपाल और बाबू गिरफ्तार, एंटी करप्शन की टीम ने मारा छापा

अनुज कुमार Updated Thu, 01 May 2025 06:58 PM IST

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर सीएससी में कर्मचारी का बिल पास करने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखापाल और बाबू को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने धर दबोचा है। मिली जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले के उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारी अंशू मिंज का बिल पास करने के लिए हॉस्पिटल के लेखापाल बाबू नंद कुमार पैकरा और संगठक कौशलेंद्र पांडेय ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। कई दिनों तक बिल पास नहीं होने से परेशान अंशू मिंज ने इसकी शिकायत सरगुजा एसीबी से की थी। सरगुजा एसीबी के टीआई शरद सिंह की टीम गुरुवार को उदयपुर पहुंची। कर्मचारी अंशू पाल ने जैसे ही रिश्वत की रकम लेखापाल नंद कुमार पैकरा और बाबू कौशलेंद्र पांडेय को दी। एसीबी की टीम ने दोनों को 10 हजार रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें