फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगुजा जिला में पहुंचा 39 हाथियों का दल, इलाके में दहशत का माहौल, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

सरगुजा जिला के उदयपुर वन परिक्षेत्र में 39 हाथियों का दल पहुंच चुका है जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।बताया जा रहा है कि हाथियों का यह दल कोरबा से सरगुजा के उदयपुर रेंज में दाखिल हुआ है। अभी हाथियों का दल ग्राम बकोई के जूज डांड में विचरण कर रहा है। वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी हुई है। शुक्रवार की शाम को कोरबा जिले की सीमा पार कर 39 हाथियों का दल सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में पहुंच गया है। ये हाथी फिलहाल ग्राम बकोई के जूज डांड क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं।हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग पूरी सतर्कता के साथ निगरानी कर रहा है। आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। मौके पर रेंजर कमलेश राय और परिक्षेत्र सहायक गिरीश बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ हाथियों की मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें