फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगुजा में जमीन विवाद में नाती ने की नानी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरगुजा जिले के लुन्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम राता परसापारा में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने एक खूनी रूप ले लिया। एक युवक ने अपनी ही नानी की ईंट से मारकर हत्या कर दी। लुन्ड्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। घटना का विवरण ग्राम राता परसापारा निवासी किशुन केरकेट्टा ने थाना लुन्ड्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 26 जनवरी को वह किसी काम से अम्बिकापुर गया हुआ था, तभी उसे एक रिश्तेदार ने फोन कर सूचना दी कि उसकी फुआ सुन्दरिया बाई की मृत्यु हो गई है। गांव पहुंचने पर सरपंच और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सुन्दरिया बाई की हत्या उसके नाती बाबूलाल किण्डो ने की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी नानी जमीन का हिस्सा बड़े भाई को देने की बात कह रही थी। इससे नाराज होकर उसने गुस्से में आकर ईंट से नानी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु की पुष्टि हुई। पुलिस की कार्रवाई विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव परीक्षण कराया, गवाहों के बयान दर्ज किए और घटना में प्रयुक्त ईंट सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए। पुलिस ने आरोपी बाबूलाल किण्डो, पिता तिलसाय किण्डो, उम्र 22 वर्ष, निवासी राता परसापारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना के समय पहना गया टी-शर्ट भी जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लुन्ड्रा निरीक्षक प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में महिला आरक्षक प्रेमा मरावी, आरक्षक राजकुमार यादव, इबनुल खान और सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंभीर अपराधों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें