फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबिकापुर : नशे में धुत पिता ने बेटे पर तीर से किया हमला, युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Sat, 11 Apr 2026 04:52 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर धनुष-तीर से हमला कर दिया। पेट में तीर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम खरखीरी में शनिवार को पहाड़ी कोरवा जनजाति से जुड़े एक व्यक्ति ने नशे की हालत में अपने पुत्र के साथ विवाद के दौरान उस पर तीर चला दिया। तीर सीधे युवक के पेट में लगा, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजन घबरा गए।

घटना के तुरंत बाद घायल युवक को उपचार के लिए अंबिकापुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद के चलते घटना होना बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें