फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur : अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर कार-बाइक की भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर

Sun, 12 Apr 2026 07:10 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सरगुजा जिला के अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। जानकारी के अनुसार, चठिरमा के समीप तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। दुर्घटना में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस द्वारा उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें