महिला क्रिकेट टीम की पूर्व ओपनर बल्लेबाज लतिका कुमारी ने कहा है कि अब महिला क्रिकेट का भविष्य बहुत उज्ज्वल नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि हमने जो पौधा लगाया था, अब वह फल देने लगा है। लतिका कुमारी हाल ही में चंडीगढ़ के सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी के लिए पहुंचीं। उन्होंने कहा कि अब महिला क्रिकेट के ट्रायल में लगभग 300 लड़कियां हिस्सा ले रही हैं, जिसे देखकर बहुत खुशी होती है। लतिका ने आगे कहा कि महिला क्रिकेट का प्रचार और प्रसार तेजी से बढ़ रहा है, और क्रिकेट खेलने वाली महिलाओं के लिए नौकरी के अवसर भी अब अधिक उपलब्ध हैं।