फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पासपोर्ट कार्यालय और सेक्टर-17 बस स्टैंड को उड़ाने की धमकी

Nivedita Updated Mon, 02 Mar 2026 01:16 PM IST

चंडीगढ़ के सेक्टर-34 और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे मेल में सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड का भी जिक्र किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए। जानकारी के अनुसार, ईमेल मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों को मौके पर भेजा गया। दोनों स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया और एहतियातन परिसरों को अस्थायी रूप से खाली करवाया गया। आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की गई, जिससे कुछ समय के लिए कामकाज भी प्रभावित रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें