फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर-26 सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ हाथापाई

पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट की फटकार के बाद राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सचिव हरि कल्लिकट के नेतृत्व में अधिकारियों ने शनिवार को सेक्टर-26 मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मार्केट कमेटी के प्रशासक पवित्र सिंह और सचिव भी मौजूद रहे दौर का उद्देश्य मंडी में व्याप्त समस्याओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना था, जिसमें मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति शामिल थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मंडी में सफाई की स्थिति चिंताजनक है और कई स्थानों पर अवैध कब्जे हैं। सभी अतिक्रमणों को तुरंत हटाने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। अतिक्रमण हटाने आई टीम पर वहां हमला कर हाथापाई की गई। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद था और काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें