दूसरा नॉर्थ इंडिया ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट की शुरूआत शुक्रवार से सेक्टर 23 स्थित टेबल टेनिस हाल से हुई। इस टूर्नामेंट को अमृतसर डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन की और से कराया जा रहा है। मुकाबलों में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट सुबह दस बजे से शुरू किया गया और इसके मुकाबले दोपहर बाद तक खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट तीन दिन तक चलेगा। टूर्नामेंट अंडर 11, 13, 15, 17, 19 के साथ महिला एंव पुरुष के साथ वेटरन वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। टूर्नामेंट में उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।