चंडीगढ़ में सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर बंटी और डिप्टी मेयर तरुणा मेहता आज ढोल के साथ नगर निगम पहुंचे। उनके साथ चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की और कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में ही सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर ने आधिकारिक तौर पर अपनी कुर्सी संभाली।