चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे एक बैग में आईईडी और हथियार मिले हैं। संदिग्ध गोला-बारूद मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं। टीम ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए एहतियातन इलाके की घेराबंदी की। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ कर पूरी साजिश का पर्दाफाश करने में जुटी है।