शारदीय नवरात्र में माता मनसा देवी मंदिर के भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है। हजारों लोग पहुंच रहे हैं लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने न तो सफाई व्यवस्था दुरुस्त की और न ही सड़कों की मरम्मत का काम पूरा करवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने शहर और मोटर मार्केट की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे गंदगी के ढेर लगे हैं। सड़कों की रिपेयरिंग का काम अभी तक अधूरा है। इससे श्रद्धालुओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।