चंडीगढ़ का दिल कहे जाने वाले सेक्टर-17 में उस समय हड़कंप मच गया जब मार्केट के बीचों बीच जमीन के नीचे से धुएं का गुबार उठने लगा। काले धुआं उठता देख वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में मार्केट के दुकानदारों ने दमकल विभाग को भी सूचना दी। दरअसल सेक्टर 17 में अंडरग्राउंड तार में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते काला धुएं का गुबार उठने लगा और आग भड़क गई। अचानक से लगी आग से वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि इस घनटा में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। आग पर स्थानीय दुकानदारों ने अग्निशमन यंत्रों से काबू पा लिया।