फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तड़के पांच बजे शार्ट सर्किट से लगी आग, स्पा सेंटर व चिकन रोस्टोरेंट में लाखों रुपये का नुकसान

चंडीगढ़ के सेक्टर-आठ स्थित दो शोरूमों में सोमवार तड़के करीब पांच बजे आग लग गई। सूचना पाते ही फायरबिग्रेड की एक के बाद एक करके चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान एक स्पा सेंटर और चिकन वंडर लैंड रेस्टोरेंट में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। घटनास्थल पर पहुंची सेक्टर-तीन थाना पुलिस ने भी मामले में जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारण शार्ट सर्किट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक तड़के करीब पांच बजे सेक्टर-आठ में एससीओ नंबर 122-123 में स्थित गोल्डन लीफ स्पा सेंटर में अचानक से आग लगी। यहां से आग ने इतना भयानक रूप ले लिया कि वह फैलती हुई अपने साइड में स्थित चिकन वंडर लैंड तक जा पहुंची। इसके बाद इन दोनों शोरूमों में से धुआं निकलते देख सिक्योरिटी गार्ड व अन्य राहगीरों ने फायरबिग्रेड को इसकी सूचना दी। करीब 5.16 मिनट पर फायरबिग्रेड कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली और कुछ मिनटों बाद ही दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन दोनों शोरूमों में आग इतनी अधिक फैल चुकी थी कि फायरबिग्रेड की दो अन्य गाड़ियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझानी शुरू कर दी। करीब एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आग बुझाई। इसके बाद सेक्टर-तीन थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी। सूचना पाने के कुछ देर बाद ही इन दोनों शोरूमों के संचालक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों संचालकों के अलावा यहां मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की। हालांकि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट ही सामने आया है। दोनों शोरूमों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें