मनीमाजरा के सुभाष नगर में गुरुवार को मंदिर तोड़ने आई प्रशासन की टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। सुबह 9:30 बजे प्रशासन के आला अधिकारी बिहार पुलिस के साथ यहां पहुंचे थे। तहसीलदार कम ड्यूटी मजिस्ट्रेट दताराम पांडे के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने के लिए पहुंचा लेकिन मेयर कुलदीप कुमार जेसीबी मशीन के सामने खड़े हो गए और तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध शुरू किया। पुलिस और लोगों के बीच झड़प भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर मंदिर तोड़ने की कार्रवाई को शुरू कर दिया है।