चंडीगढ़ में इस बार दशहरा पर्व पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिलेगी। हिंदू हृदय सम्राट भगवान राम के प्रतीक जिन पुतलों का दहन करेंगे उन्हें मुस्लिम समुदाय के कारीगर तैयार कर रहे हैं। शारदीय नवरात्र के दौरान रामलीला का मंचन होगा। इसके बाद दशहरा का आयोजन होगा।