शहर में तीन दिवसीय चंडीगढ़ कार्निवल चल रहा है। कार्निवल में कई तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रविवार को दिव्यांगों की रैली आकर्षण का केंद्र रही। रैली में 20 दिव्यांग शामिल हुए। इस रैली का आयोजन डिसेबिलिटी की एनजीओ की तरफ से किया गया। इस रैली का मकसद जागरूकता फैलाना था कि सबको साथ लेकर चलना है और आगे बढ़ाना है।