फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ कैशियर हत्याकांड के आरोपियों का एक और वीडियो आया सामने

चंडीगढ़ के श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास हत्याकांड की जांच में एक और अहम सुराग मिला है। सामने आई नई सीसीटीवी फुटेज में तीनों आरोपी वारदात से पहले पास की एक अन्य मेडिकल शॉप में जाते दिखाई दिए हैं। फुटेज में आरोपी कुछ सेकेंड तक काउंटर और वहां मौजूद लोगों को गौर से देखते हैं और फिर बिना कुछ खरीदे वहां से निकल जाते हैं। इसके बाद वे सीधे श्री कुमार मेडिकल स्टोर पहुंचे, जहां जानकी दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक हमलावर किसी खास व्यक्ति की तलाश में थे और पहचान सुनिश्चित करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें