आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राज्यपाल ने ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न टुकड़ियों से सलामी ली।