फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर पंजाब रोडवेज बस की ट्रॉला से हुई टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। थाना लाखा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।