हरियाणा के करनाल गांव कैमला में होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल की किसान महापंचायत में किसानों ने जमकर बवाल मचाया। पुलिस के तमाम नाके तोड़कर किसान खेतों के रास्ते गांव कैमला पहुंचे और वहां कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी धरी रह गई। आलम यह रहा कि कार्यक्रम स्थल पर किसानों की भीड़ को देख आयोजक भाजपाई भी तितर-बितर हो गए। वहीं किसानों ने हेलीपैड को भी खोद दिया है।