फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने उठाई व्यापारियों की समस्याएं, नोटिस और बिल्डिंग बायलॉज पर जताई चिंता

अमर उजाला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चंडीगढ़ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। उनका कहना था कि छोटी-छोटी बातों पर नोटिस भेज दिए जाते हैं, जिसके चलते व्यापारियों का अधिकांश समय इन्हीं नोटिसों के निपटारे में चला जाता है और उन्हें मानसिक तनाव से गुजरना पड़ता है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि यह समस्या चंडीगढ़ में कई वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से इस संबंध में सकारात्मक बातचीत हुई है। समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही एक कमेटी बनाए जाने की उम्मीद है। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने कहा कि बिल्डिंग बायलॉज सबसे बड़ी समस्या बने हुए हैं। अगर किसी ने अपने ऑफिस या शोरूम में पार्टिशन कर लिया, तो तुरंत नोटिस भेज दिया जाता है। न तो कार्यालय ठीक से बनाए जा सकते हैं और न ही बूथों से जुड़ी दिक्कतों का समाधान हो पा रहा है। इसके कारण व्यापारियों का आधा समय नोटिसों के चक्कर में ही निकल जाता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री स्वयं ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ की बात करते हैं, लेकिन चंडीगढ़ में व्यापार करने में जो कठिनाइयां आ रही हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें