फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में अपराध का बढ़ता ग्राफ, 6 दिन में तीसरी हत्या, शहर में दहशत

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में अपराध बढ़ता जा रहा है। बीते छह दिन में हत्या की तीसरी वारदात हुई है। शहर में वीरवार शाम को युवक का मर्डर हुआ है। घटना सेक्टर-40 की है। डीपीएस स्कूल के पास पार्क में युवक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। हमलावरों ने युवक पर पत्थर की सिल्ली से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पार्क में लगे बैंच के पास खून बिखरा पड़ा था। मृतक की पहचान विवेक कुमार के तौर पर हुई है। मृतक मोहाली के बड़माजरा का रहने वाला था। वहीं फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी कौन थे और कितने थे अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें