फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ क्लब को फिर नोटिस, 8.5 एकड़ में की वॉयलेशन मिला हटाने के आदेश

शहर के नामी सेक्टर-1 स्थित चंडीगढ़ क्लब को एस्टेट ऑफिस ने एक बारफिर नोटिस भेजा है। एस्टेट ऑफिसर कम डीसी निशांत कुमार यादव ने चंडीगढ़ क्लब को नोटिस भेजकर एक महीने के अंदर यानी 25 अक्टूबर तक क्लब के अंदर व बाहर हुए बिल्डिंग वॉयलेशन को हटाने के आदेश जारी किये हैं। अगर चंडीगढ़ क्लब प्रबंधन 25 अक्टूबर तक एस्टेट ऑफिस द्वारा बताई बिल्डिंग वॉयलेशन को नहीं हटाता है तो उस पर दोबारा एक्शन होगा। इस बार एस्टेट ऑफिस चंडीगढ़ का एक्शन क्लब के अंदर देखने को मिलेगा। बता दें बीते दिनों एस्टेट ऑफिस ने चंडीगढ़ क्लब द्वारा 5 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज कर निर्माण करने पर कार्रवाई की थी। क्लब के साथ लगती पांच एकड़ सरकारी जमीन पर गैर कानूनी ढंग से शेड और किचन बनाई गई थी। डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि एरिया एसडीएम, एसडीओ बिल्डिंग, बिल्डिंग ब्रांच और एनक्रोचमेंट टीम ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। डीसी ने बताया कि प्रशासन की ओर से चंडीगढ़ क्लब प्रबंधन को यह जमीन लीज पर दी गई है। चंडीगढ़ क्लब 8.5 एकड़ जमीन पर बना हुआ है। रिपोर्ट में इस 8.5 एकड़ जमीन पर बने चंडीगढ़ क्लब के अंदर और बाहर के इलाके में भी बिल्डिंग वॉयलेशन की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें