फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: कर्मचारियों ने उठाईं लंबित मांगें, प्रशासन पर वादे पूरे न करने का आरोप

सेक्टर 9 के अमर उजाला कार्यालय में वीरवार को कर्मचारियों की संस्था को आर्डिनेशन कमेटी के साथ अमर उजाला संवाद हुआ। इस संवाद में को आर्डिनेशन कमेटी से जुड़ी यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल होकर अपनी बात की। को आर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह और महासचिव राकेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगें जायज हैं। प्रशासन या नगर निगम के कोई भी अधिकारी बता दें कि कर्मचारियों की मांगे गैर कानूनी है तो संघर्ष छोड़ देंगे। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार अपने ही बनाए कानून को लागू नहीं करती है। इससे कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के पास अपना चीफ इंजीनियर नहीं है। इसके कारण कर्मचारियों के काम में देरी होती है। फाइलें कई दिनों तक पड़ी रहती हैं। नगर निगम पब्लिक हेल्थ के पास एसई भी नहीं हैं। यह बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें