फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह बने शेफ, खिलाड़ियों को खिलाया लजीज खाना

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Sep 2021 07:51 AM IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के पदक विजेता ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए शेफ की ड्रेस पहन ही ली। कैप्टन के सिसवां स्थित आवास पर बुधवार शाम का माहौल बहुत ही खुशनुमा और मौका वाकई यादगार था। मुख्यमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता खिलाड़ियों, राज्य के प्रतिभागी खिलाड़ियों और स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के लिए न सिर्फ खुद लजीज व्यंजन तैयार किए बल्कि उन्हें अपने हाथों से खाना परोसा। यह मौका बहुप्रतीक्षित रात्रिभोज का था, जिसके लिए कैप्टन ने बीते दिनों ओलंपिक खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार वितरित करते हुए वादा किया था कि वे खिलाड़ियों को अपने हाथ से खाना बनाकर खिलाएंगे।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें