फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : केवल नाम के सहारे 17 साल बाद बेटी ने ढूंढ ली मां, पुलिस बनी मददगार 

Mon, 22 Mar 2021 04:31 PM IST
निवेदिता वर्मा वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

माता पिता के बीच अलगाव का दंश पंजाब की नवप्रीत कौर को 17 साल झेलना पड़ा। जब वह महज पांच साल की थीं तो मां उसे छोड़ कर चली गई थी। नन्ही नवप्रीत के पास न मां की तस्वीर थी और न नंबर। इसके बावजूद उसने अपने हौसले से मां को ढूंढ निकाला। इस काम में उसे पुलिस का पूरा सहयोग मिला।  फिरोजपुर की रहने वाली नवप्रीत कौर की माता अमरजीत कौर और उसके पिता बलबीर सिंह का तलाक हो गया था। तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी बलबीर सिंह के पास चली गई। इसके बाद अमरजीत कौर अमृतसर वापस चली गई। माता पिता के तलाक के समय नवप्रीत केवल पांच साल की थी। छोटी सी नवप्रीत मां की कमी हर पल महसूस करती थी। चाहने के बावजूद नवप्रीत मां से नहीं मिल पा रही थी। अमरजीत कौर को ढूंढना मुश्किल था क्योंकि न तो उनकी तस्वीर नवप्रीत के पास थी और न ही कोई संपर्क नंबर था। नवप्रीत केवल अपनी मां को उनके नाम से जानती थी। इसी नाम के सहारे वह फिरोजपुर से अमृतसर आ गईं।   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें