पीजीआई में मंगलवार को कॉन्ट्रैक्ट वर्कर की 24 घंटे की हड़ताल शुरू हो गई है, जो सुबह 6 बजे से बुधवार की सुबह 6 बजे तक चलेगी। वहीं जॉइंट एक्शन कमिटी के चेयरमैन अश्विनी कुमार मुंजाल ने पीजीआई प्रशासन को चेतावनी दी है। बता दें की काफी दिनों से अपनी मांगों को लेकर कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे। बता दें की उन्होंने 46 दिनों से चले आ रहे धरने को भी समाप्त कर दिया था। लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई ध्यान न देने के बाद अब हड़ताल करने का कदम उठाया है। पीजीआई प्रशासन ने करीब 1200 नियमित कर्मचारियों के बल पर 4 हजार से अधिक कॉन्ट्रैक्ट वर्करों की ड्यूटी संभालने की योजना बनाई है। मरीज सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए अस्पताल को हार्ड कंटिंजेंसी रूटीन पर चलाने का फैसला किया गया है। पीजीआई में 46 दिनों से जारी आंदोलन में कोई समाधान न निकलने के बाद ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने धरना-बंद का ऐलान किया है।अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने क्या कहा देखिए।