अमेरिका में सरकारी शटडाउन (Government Shutdown) की स्थिति ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को झटका दे दिया है। कांग्रेस में बजट को लेकर गतिरोध जारी है और इसका सीधा असर सरकारी सेवाओं, कर्मचारियों और वित्तीय बाजारों पर दिखने लगा है। शटडाउन के चलते हजारों सरकारी कर्मचारी सैलरी के बिना घर बैठे हैं,जबकि डॉलर इंडेक्स में गिरावट और वॉल स्ट्रीट में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है।अर्थशास्त्रियों का मानना है कि अगर यह संकट लंबा खिंचा,तो अमेरिकी GDP Growth 0.4% तक घट सकती है,जो वैश्विक मंदी की लहर को भी जन्म दे सकता है।