फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-US Trade Deal: पूरे एशिया में भारत पर सबसे कम टैरिफ क्यों?

Wed, 04 Feb 2026 06:57 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुए नए व्यापार समझौते से भारत को बड़ी राहत मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि भारतीय सामानों पर अमेरिका में लगने वाला टैरिफ 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। इससे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे व्यापारिक तनाव में कमी आएगी। अमेरिका पहले भारत पर कुल 50 फीसदी शुल्क लगता था। इसमें 25% पारस्परिक टैरिफ और 25% अतिरिक्त टैरिफ शामिल था, जो भारत की तरफ रूसी तेल खरीदने पर लगाई गई थी। अब नए समझौते के तहत अमेरिका ने रूसी तेल से जुड़ी अतिरिक्त 25 फीसदी कर हटा दिया है। अब सिर्फ संशोधित पारस्परिक टैरिफ लागू रहेगा, जिससे कुल दर 18 फीसदी रह गई है।

भारत के पड़ोसी देशों पर कितना टैरिफ?

.बांग्लादेश: 20%
.वियतनाम: 20%
.मलयेशिया: 19%
.कंबोडिया: 19%
.थाईलैंड: 19%
.पाकिस्तान: 19%
---------------------------
ज्यादा टैरिफ वाले देश

.चीन: 34%
.ब्राजील: 50%
.दक्षिण अफ्रीका: 30%
.म्यांमार: 40%
.लाओस: 40%

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें