फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इस कंपनी के लिए प्रचार करेंगे धोनी, एक क्लिक में देखें उद्योग जगत की बड़ी खबरें

Mon, 17 Jun 2019 03:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

कर चोरी करने वाले अब महज जुर्माना देकर नहीं बच पाएंगे। सीबीडीटी ने इसके लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जो आज से लागू हो गए हैं। इसके तहत कर चोरी के मामले में अदालत से बाहर कोई समझौता नहीं होगा। कर चोरी पर पूरा मुकदमा चलेगा और तय सजा भुगतनी पड़ेगी। 

ओमान सागर में तेल के दो टैंकरों पर हुए हमले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में 0.4 फीसदी का इजाफा हो गया है और फिलहाल यह 62.27 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। 

कोलकाता के यूको बैंक ने यशोवर्धन बिड़ला की एक कंपनी बिड़ला सूर्या लिमिटेड द्वारा 67 करोड़ रुपये का कर्ज न चुकाने के चलते उन्हें विलफुल डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। कोलकाता के इस बैंक की स्थापना यश बिड़ला के परदादा घनश्याम दास बिड़ला ने की थी।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कोका कोला की ग्लोबल स्पोर्ट्स ड्रिंक, पावरऐड का प्रचार करेंगे। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार तीन साल की यह डील करीब 15 करोड़ रुपये की होने का अनुमान है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें