फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल अंबानी के बयान से लेकर गूगल की कमाई तक, ये हैं आज की बड़ी खबरें

Tue, 11 Jun 2019 04:03 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी ने मंगलवार को कहा कि पिछले 14 महीने में समूह ने 35 हजार करोड़ रुपये की देनदारी को चुका दिया है। इसके अलावा कंपनी आगे भी अपने देनदारी को समय-समय पर चुकाती रहेगी। 

गूगल ने साल 2018 में समाचार बिजनेस से करीब 32,900 करोड़ रुपये की कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनएमए के मुख्य कार्यकारी डेविड शेवर्न ने कहा है कि दुनियाभर के जिन पत्रकारों ने समाचार को तैयार किया है, उन्हें गूगल की इस कमाई में से कुछ हिस्सा मिलना चाहिए। 

Honor ने भारत में अपने तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें Honor 20 Pro, Honor 20, Honor 20i शामिल हैं। इन तीनों फोन में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल के कैमरे दिए हैं। 

घरेलू बाजार में यात्री वाहन बिक्री मई महीने में 20.55 फीसदी घटकर 2,39,347 वाहन रह गई। मई 2018 में यह आंकड़ा 3,01,238 वाहन था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें