फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड में नीरव मोदी के चार बैंक खाते जब्त, यहां देखें उद्योग जगत की बड़ी खबरें

Thu, 27 Jun 2019 04:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने दो अरब डॉलर से अधिक पीएनबी धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी और उसकी बहन के चार स्विस खातों से लेनदेन पर रोक लगा दी है। इन खातों में कुल 283.16 करोड़ रुपये जमा हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान खान की कैबिनेट ने बुधवार को गैस के दाम में 191 फीसदी बढ़ोतरी करने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही बिजली की कीमतों में इजाफा करने की मंजूरी दे दी है। यह नई कीमतें एक जुलाई से लागू होंगी।

भारत के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में से एक गोदरेज समूह के परिवार में बंटवारे की तैयारी शुरू हो गई है। गोदरेज परिवार कुछ फैमिली अग्रीमेंट्स में बदलाव करने पर चर्चा कर रहा है।

भारत की सबसे बड़ी कॉफी चेन कैफे कॉफी डे (सीसीडी) सबकी पसंदीदा बेवरेज कंपनी कोका-कोला में हिस्सेदारी खरीद सकती है। दरअसल कोका-कोला कैफे सेगमेंट में अपनी जगह और मजबूत बनाना चाहती है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें